Recent

Govt Jobs : Opening

पुरुषों के मुकाबले 5 गुना कामुक बॉडी सिग्नल्स देती हैं महिलाएं!

शोध में यह सामने आया है कि महिलाएं पुरुषों के मुकाबले में पांच गुना ज्यादा सेक्सी बॉडी सिग्नल्स देती हैं। जानिए वे क्यों करती हैं ऐसा...भले ही पुरुषों को कई मामलों में बदनाम किया जाता है, जैसे कि फ्लर्ट करना उनकी आदत है। जब देखो तब महिलाओं को पटाने में लगे रहते हैं, लेकिन शोध के निष्कर्ष इसके उलट हैं। कुछ अध्ययनों में यह सामने आया है कि फ्लर्ट करने में महिलाएं पुरुषों से कम नहीं हैं, बल्कि आगे हैं। उनका तरीका थोड़ा अलग है, जैसे लटों को उमेठना, कातिलाना मुस्काना और आंखों में आंखें डालकर बात करना और अदाएं दिखाना। महिलाएं पुरूषों के मुकाबले में पांच गुना ज्यादा एेसे सेक्सी बॉडी सिग्नल्स देती हैं। जो उनके सिग्नल्स के जाल में फंस जाते हैं, उनसे वे फ्लर्ट करती हैं, जिसे पुरुष समझ नहीं पाते।
ऑफिस में जब करे कोई फ्लर्ट, तो ऐसे लगाएं अक्ल ठिकाने

कामुक अदाओं को वे दोस्ती समझ बैठते हैं
एक अध्ययन के बाद वैज्ञानिकों का मानना है कि महिलाओं की चालाकी भरी अदाओं के प्रति पुरुष लगभग अंधे होते हैं। मादक और कामुक अदाओं को वे दोस्ती समझ बैठते हैं। शोधकर्ताओं का कहना है कि अपनी यौन रुचियों को लेकर महिलाओं के गैर शाब्दिक संकेतों को भी पुरुष नहीं समझ पाते। शोध में वैज्ञानिकों ने तीन सौ अंडर ग्रेजुएट छात्र-छात्राओं को शामिल किया। छात्रों को महिलाओं की तस्वीर दिखाई गई। उन्हें महिलाओं के उनके प्रति व्यवहार को दोस्ताना, यौन आकर्षण, नापसंद के तौर पर श्रेणीबद्ध करने के लिए कहा गया। सामने आया कि सटीक निष्कर्ष के मामले में छात्रों की संख्या काफी कम थी। खासकर दोस्ताना और कामुक अंदाज का आकलन करने में। छात्रों ने महिलाओं की यौनेच्छा से संबंधित संकेतों को समझने में आमतौर पर भूल की और उसे दोस्ताना करार दिया।
 
फ्लर्टी महिलाओं पर नहीं करता कोई भरोसा
बर्कले स्थित कैलीफोर्निया विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं द्वारा किए गए एक अध्ययन में यह भी बात सामने आई कि महिलाओं का आकर्षण उन्हें कुछ समय के लिए सेंटर ऑफ  अट्रेक्शन बना सकता है, लेकिन ऑफिस की इश्कबाजी उनके लिए नुकसानदेह साबित होती है। ऐसी महिलाओं को भरोसे वाला नहीं समझा जाता और छवि खराब होती है। इस अध्ययन में कुल 77 विद्यार्थी, 51 महिलाओं और 26 पुरुषों को शामिल किया गया। इन लोगों ने कॉर्पोरेट जगत की एक वीडियो देखी, जिसमें एक महिला अपनी अदाएं दिखा रही थी। हालांकि इस महिला को एक पुरुष कर्मचारी की तुलना में ज्यादा लाइक किया गया, लेकिन यह भी सामने आया कि उस पर भरोसा नहीं किया जा सकता।

सरकारी नौकरी - Government Jobs - Current Opening

जोश-ए-जवानी

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Advertisement