Important Posts

फीमेल वियाग्रा - क्या यह गुलाबी गोली सुधारेगी महिलाओं की सेक्स लाइफ?

http://ourownrelation.blogspot.com/
पुरुषों के लिए छोटी नीली गोली के बाद महिलाओं के लिए एक पिंक गोली मार्केट में आई है. यह है हर्बल सप्लीमेंट से बनी 'फीमेल वियाग्रा'. ब्रिटेन में इसकी काफी बिक्री हो रही है. वैज्ञानिकों का दावा है कि यह गोली सर्कुलेशन को बेहतर करके मिडिल एज महिलाओं की सेक्स लाइफ सुधार सकती है.

'लेडी प्रीलॉक्स 'पुरुषों के लिए आने वाले प्रीलॉक्स पिल्स का फीमेल वर्जन है. प्रीलॉक्स 2010 में लॉन्च हुआ था. प्रीलॉक्स की यूरोप में सालाना बिक्री करीब 100 मिलियन पाउंड यानी 1022 करोड़ रुपये की है.
ब्रिटिश वेबसाइट डेलीमेल में छपी खबर के मुताबिक, वैज्ञानिक प्रयोगों में सामने आया कि लेडी प्रीलॉक्स ने भी महिलाओं के यौन आनंद में काफी बढ़ोतरी की है. इससे पहले कंपनी ने पुरुषों के लिए एक 'ब्लू पिल' लॉन्च की थी.
60 गोलियों के पैक की कीमत है 37.95 पाउंड्स, यानी करीब 3900 रुपये. अगर आप इसे भारत मंगवाएंगे तो जाहिर है यह खर्च बढ़ जाएगा. इसे दिन में दो बार लेना होता है, इसलिए एक पैकेट एक महीने से ज्यादा नहीं चलेगा.
इटली में वैज्ञानिकों ने 40 लोगों पर इस गोली का टेस्ट किया. एक ग्रुप की महिलाओं की उम्र 40 के पार थी, दूसरे में 37 से 45 के बीच थी. 8 हफ्तों के बाद दोनों ग्रुप की महिलाओं की सेक्स लाइफ में सुधार पाया गया.

सेक्शुअल एडवाइस एसोसिएशन के चेयरमैन डॉ. ग्राहम जैक्सन भी स्वीकार करते हैं कि लेडी प्रीलॉक्स के जरिये सर्कुलेशन बेहतर करने की थ्योरी सही हो सकती है. वह कहते हैं, 'हम जानते हैं कि पुरुषों में आम तौर पर यह समस्या वैस्क्युलर (नस संबंधी) दिक्कत से होती है. महिलाओं के संबंध में भी ऐसा होने के कोई ठोस सबूत हमारे पास नहीं है, लेकिन इसका उससे कोई रिश्ता जरूर हो सकता है.'


Join us on Facebook

हेल्थ फैशन खाना खज़ाना सरकारी नौकरी ब्यूटी टिप्स रिलेशनशिप सक्सेस मंत्र लाइफस्टाइल चटर-पटर फोटो धमाल

UPTET news

Advertisement