Important Posts

सेक्स टाइम में मर्दों से यह चाहती हैं महिलाएं

यह हमेशा से ही शोध का विषय रहा है कि सेक्‍स के दौरान महिलाएं, पुरुष से क्‍या चाहती हैं। इसी पर एक रिसर्च के नतीजे सामने आए हैं। सेक्‍स एक्‍सपर्ट्स के अलावा कई महिलाओं ने खुलकर अपने विचार व्‍यक्‍त किए हैं कि महिलाएं बिस्‍तर पर मर्द से यह चीजें चाहती हैं।
 टंग को दें इंपॉर्टेंस


सर्वे में करीब 42 प्रतिशत महिलाओं ने यह बात स्‍वीकार की है कि महिलाएं कई तरीके से प्‍यार महसूस करती हैं। इनमें सबसे ज्‍यादा पसंदीदा है आपके मुंह से की गईं शरारतें, आंखों में आंखें डालकर प्‍यार जताना, होठों को संवेदनशील अंगों पर फिराना, देह को छूना। जीभ के अगले भाग से नाजुक अंगों का स्‍पर्श भी महिलाओं को बेचैन कर देता है।


फोरप्‍ले है सबसे अहम

सेक्स का असली मजा सिर्फ चरम तक पहुंचने का ही नहीं है, बल्कि इसमें हर पल का भरपूर आनंद लेना चाहिए। फोरप्‍ले इसका अहम पार्ट है, जिसका अपना मजा है। सर्वे में महिलाओं ने माना कि फोरप्‍ले के दौरान होने वाली उत्तेजना एकदम अलग होती है। पुरुषों को सेक्‍स टाइम में क्रिएटिव होना चाहिए। कुछ नया और अलग महिलाओं को खूब भाता है। 


कंडोम से महिलाओं को भी गुरेज

शोध में यह बात सामने आई है कि पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं को भी कंडोम के बिना यौन संबंध ज्‍यादा अच्‍छा लगता है। लेकिन महिलाओं ने यह माना कि सेक्स टाइम में कंडोम का इस्‍तेमाल उन्‍हें ज्‍यादा सुकून देता है। महिलाओं ने कहा कि कंडोम यौन रोगों से बचाव का यह कारगर तरीका है। इसके इस्‍तेमाल से महिलाएं खुलकर सेक्‍स का मजा ले पाती हैं।


तकलीफ नहीं प्लेजर दें

महिलाएं चाहती हैं कि उनके कोमल अंगों को शुरुआत में ज्‍यादा तकलीफ न दी जाए। महिलाएं चाहती हैं कि उनके सेंसिटिव अंगों के साथ संवेदनशीलता से ही पेश आया जाए। मतलब सेक्स टाइम में वे जीभ और उंगलियों का इस्‍तेमाल कर उत्तेजना पैदा करें, पर कष्‍ट ना दें।


हर बार क्लाइमेक्स जरूरी नहीं

यह जरूरी नहीं है कि महिला हर बार चरम तक पहुंच ही जाए। तनाव और थकान की वजह से कई बार ऐसा नहीं होता है। ऐसे में जबरन सेक्स जारी रखने की बजाए इसे खत्‍म करना बेहतर होता है। चरम तक न ले जाने के लिए हर बार पुरुष ही जिम्‍मेदार नहीं होता। कुल मिलाकर सेक्स का आनंद ही मायने रखता है।

सरकारी नौकरी - Government Jobs - Current Opening

UPTET news

Advertisement