Important Posts

पुरुषों को पसंद हैं कम उम्र की महिलाएं

ज्यादातर महिलाएं अपने से बड़े पुरूषों के साथ इंटिमेट होना चाहती हैं। जबकि पुरुषों के मामले में यह बिल्कुल उलट है। पुरुष चाहे किसी भी उम्र का क्यों न हो उसके मन में महिलाओं को लेकर जो रोमांटिक कल्पनाएं पनपती हैं, वह अधिकतर 20 से 30 वर्ष के बीच की महिलाओं को लेकर ही पनपती हैं।
पुरुषों को पसंद हां कम उम्र की महिलाएं

हाल ही में किए गए सर्वे में यह बात सामने आई। फिनलैंड के रिसर्चर्स ने 18 से 49 साल की उम्र के कुल 12,656 लोगों के बीच यह सर्वे किया। इस स्टटी का मकसद यह जानना था कि लोग सेक्शुअल रिलेशन के लिए किस उम्र का पार्टनर पसंद करते हैं। रिसर्चर्स ने लोगों से पूछा कि वे पिछले 12 सालों में किस उम्र के लोगों की ओर आकर्षित हुए और किस एज ग्रुप के व्यक्ति के साथ वे इंटिमेट हुए।

रिपोर्ट में कहा गया है कि सर्वे के रिजल्ट पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग आए। ज्यादातर महिलाएं अपनी से ज्यादा उम्र वाले पुरुषों की ओर आकर्षित हुईं। उम्र के 30वें पड़ाव के पास पहुंच रही महिलाओं ने खास तौर पर औसतन खुद से चार साल बड़े पुरुषों को तरजीह दिया और महिलाओं की आयु बढ़ने के साथ-साथ उम्र का यह अंतर और भी घटता ही गया। रिसर्च जर्नल 'Evolution and Human Behaviour' के ताजा अंक में छपे इस रिसर्च के मुताबिक, सभी पुरुष 20 से 30 की उम्र के बीच की महिलाओं की ओर आकर्षित थे। यहां तक कि युवा पुरुषों को भी इसी उम्र की महिलाओं के प्रति आकर्षित पाया गया।


पुरूष ज्यादा उम्र में मेच्योर होते हैं। रिसर्चर्स का मानना है कि महिलाएं अधिक उम्र के पुरुषों के प्रति आकर्षित होती हैं क्योंकि अधिक उम्र के पुरूषों के पास रिसोर्सेज ज्यादा होते हें। वे ज्यादा पैसे वाले और अनुभवी होते हैं। एक रिसर्चर का कहना है कि पुरुष, महिलाओं की अपेक्षा अधिक उम्र में मेच्योर होते हैं। यह भी मानना है कि पुरुषों में सेक्स के लिए साथी को लेकर अट्रैक्शन महिलाओं की प्रजनन क्षमता के अनुरूप होता है।
Join us on Facebook

हेल्थ फैशन खाना खज़ाना सरकारी नौकरी ब्यूटी टिप्स रिलेशनशिप सक्सेस मंत्र लाइफस्टाइल चटर-पटर फोटो धमाल

UPTET news

Advertisement