Important Posts

सेक्स के दौरान फंस गई महिला, पुरुष की हुई मौत

एक परेशान करने वाला विडियो सामने आया है। इस विडियो में दिख रहा है कि एक सेक्स वर्कर एक बुज़ुर्ग व्यक्ति के लिंग से फंसी हुई है। इस बुजुर्ग व्यक्ति की सेक्स के दौरान ही मौत हो गई थी। इस विडियो में दिख रहा है कि हॉस्पिटल के स्टाफ शव के साथ फंसी हुई महिला को भी गाड़ी में चढ़ा रहे हैं। महिला शव के ऊपर है। इन्हें एक हॉस्पिटल की इमारत में स्ट्रेचर के जरिए ले जाया जा रहा है। इस जोड़े को स्ट्रेचर पर कंबल से ढंक दिया गया था लेकिन महिला शव के ऊपर हिलती हुई दिख रही है। लोगों की भीड़ इस भयानक दृश्य को देख रही है।

यह विडियो पहले चीनी विडियो शेयरिंग वेबसाइट Miaopai पर आया। इसके बाद यूजर्स इस विडियो को 'लाइवलीक' पर शेयर करने लगे। बताया जा रहा है कि यह मामला चीन का है। हालांकि अभी तक इसका सही लोकेशन पता नहीं चल पाया है। संभवतः हॉस्पिटल में सर्जरी के जरिए दोनों को अलग किया गया और शव को मुर्दा घर ले जाया गया। हालांकि सेक्स के दौरान मौत असामान्य वाकया है लेकिन बुजुर्ग अवस्था में सेक्स के दौरान हार्ट अटैक की आशंका रहती है। ऐसा पुरुषों के साथ ज्यादा होता है।


सेक्स के दौरान लिंग का फंस जाना एक अपवाद है लेकिन ऐसा होता है। इसे मेडिकल की भाषा में 'पेनिस कैप्टिवस' कहा जाता है। सेक्स के दौरान वजाइना में संकुचन सामान्य से ज्यादा हो जाता है और उसमें पेनिस बुरी तरह से जकड़ जाता है। यूके बेस्ड सेक्शुअल एक्सपर्ट डॉ. जॉन डीन ने इस मामले में बीबीसी से कहा था कि ऐसी स्थिति में पेनिस वजाइना में होता है तो उसका आकार बढ़ने लगता है। महिलाओं के 'पेल्विक फ्लोर' में संकुचन ज्यादा बढ़ जाता है। इस स्थिति में लिंग बुरी तरह से जकड़ जाता है।

अंततः जब वजाइनल मसल ढीला पड़ता है तो और खून का प्रवाह खत्म होता है तभी पेनिस वजाइना से बाहर निकल पाता है। डॉ डीन ने कहा कि इस तरह के मामले पिछले कुछ सालों में बढ़े हैं। उन्होंने कहा उनके पास ऐसे कई लोगों ने अपना अनुभव साझा किया। महिला को इंजेक्शन देकर भी इस मामले में दोनों को अलग किया जाता है। यह इंजेक्शन प्रेग्नेंट महिलाओं के गर्भाशय को चौड़ा करने के लिए दिया जाता है। अभी तक यह साफ नहीं है कि इस महिला के साथ क्या हुआ था और बाद में कैसे अलग किया गया।  

सरकारी नौकरी - Government Jobs - Current Opening

UPTET news

Advertisement