Recent

Govt Jobs : Opening

शरीर के कामोत्तेजक अंगों के बारे में ये जानते हैं आप?

http://ourownrelation.blogspot.com/
प्यार के खेल में शरीर के कुछ अंग बेशुमार शारीरिक सुख का दरवाजा होते हैं। यदि अब तक आपका आनंद सिर्फ होठों, स्तनों और गुप्तांगों तक सीमित था तो आइये इस खोज को आगे बढ़ाते हैं।  
कामोत्तेजक अंग क्या हैं?
कामोत्तेजक अंग शरीर के वो हिस्से हैं जो संवेदन के ज़रिये उत्तेजना महसूस करा सकने में सक्षम हैं। सबसे स्वाभाविक अंग जननांग ही हैं,

लेकिन इसके अलावा भी शरीर में बहुत से संवेदनशील बिंदु होते हैं।

संवेदना अगर सही हो, तो पूरा शरीर एक बड़े कामोत्तेजक अंग के सामान बन सकता है। ये ज़रूरी नहीं कि हर मानव शरीर इस संवेदना से एक जैसी उत्तेजना प्रतिक्रिया दे, लेकिन ये अंग न केवल शारीरिक सुख कि अनुभूति प्रदान करते हैं बल्कि हमारे शरीर को सेक्स के लिए तैयार भी करते हैं।

सबसे ज़ाहिर उत्तेजक अंग लिंग, योनि, होठ, जीभ, नितम्ब ,स्तन, कान, गर्दन और नाभि माने जाते हैं।

कुछ और संवदेनशील अंग हो सकते हैं पलकें, अंडकोष, नितम्बों का अंदरुनी भाग, जांघों का अंदरुनी भाग, घुटने के पीछे का हिस्सा इत्यादि। कुछ लोगों के लिए उँगलियों के बीच का हिस्सा और गुदा छिद्र भी बहुत संवेदनशील हो सकता है। ऐसे अंगो कि कमी नहीं है, आपके साथी को क्या पसंद है बस इस खोज में जुट जाइये।

हर शरीर भिन्न

कामोत्तेजक अंग नक़्शे के सामान हैं क्यूंकि हर मानव शरीर एक नए क्षेत्र जैसा है। ये नक्शा आपको सही जगह ले जाने में मदद कर सकता है। लेकिन नयी नयी खोज ज़रूरी है।

ये संभव है किसी महिला के निप्पल को चूमने से वो आनंदातिरेक हो जाये जबकि कोई दूसरी महिला पर इसका बिलकुल असर न हो। तो किस पर कौनसा जादू काम करेगा, इसका पता केवक प्रयोगों से संभव है। और अपनी इच्छा ज़ाहिर करना इन प्रयोगों का आसान बना सकता है।


इन अंगों के बारे में पारंगत होने की कुंजी संवाद है। नए प्रयोग और बातचीत से मुह मत मोड़िये। अलग अलग तरह की छुअन जैसे सहलाना, चाटना, काटना या रगड़ना, इनमे से कोई भी तरीका कारगर हो सकता है। ज़रूरत है अपने पार्टनर कि प्रतिक्रिया के आधार पर उनकी अनुभूति को भांपने की।

देखो, छुओ मत!
सहलाने और छूने की इस चर्चा के बीच ये मत भूलिए कि कुछ जादू करने के लिए अलग तरकीब की ज़रूरत पड़ती है। कई बार सिर्फ उँगलियों की छुअन वो कशिश नहीं पैदा कर पाती जो गीले होठों का चुम्बन कर देता है। अपने होठों, जीभ, सांसों और दांतों का सही प्रयोग करना ज़रूरी है।

महिलाओं के शरीर के कई हिस्सों पर लिंग की छुअन से कशिश पैदा कर सकती है। शरीर के अलावा और चीज़ों का इस्तेमाल जैसे सेक्स खिलोने, वाइब्रेटर, लुब्रिकेंट्स, चॉक्लेट सॉस, आइस क्यूब भी चिंगारी भड़का सकती है। आवश्यकता इस बात की है आप जागरूक हों,रचनात्मक हो और अपने साथी के शरीर के संकेतों को पहचान सकें।
 
 


Join us on Facebook

हेल्थ फैशन खाना खज़ाना सरकारी नौकरी ब्यूटी टिप्स रिलेशनशिप सक्सेस मंत्र लाइफस्टाइल चटर-पटर फोटो धमाल

जोश-ए-जवानी

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Advertisement