Recent

Govt Jobs : Opening

मार्केट में मौजूद है ये पांच तरह के कंडोम, आपने कौन सा किया ट्राई?

अनचाही प्रेगनेंसी से बचन के लिए कपल्स अक्सर कंडोम का इस्तेमाल करते हैं और करें भी क्यों न बिना किसी दर्द के, बिना किसी गोली के यह महिलाओं को अनचाही प्रेगनेंसी के डर से दूर जो करता है। कंडोम के बारे में भारतीय पुरुष बहुत कम जानते हैं। तो इसलिए आज हम आपको पांच तरह के कंडोम के बारे में बताएंगे जिनके बारे में आपने अब तक नहीं सुना होगा।

लेटेक्स 
ये सबसे सामान्य कंडोम होते है। जो लगभग हर स्थान पर मिलते है। इन्हें रबर से बनाया जाता है। आज कल इस प्रकार के कंडोम में भी कई प्रकार आने लगे है। जैसे फ्लेवर्ड, डॉटेड या एक्स्ट्रा लार्ज। लेटेक्स कंडोम की सबसे खास बात होती है कि ये करीब 90% सुरक्षित होते है। इसके अलावा इनमे इलास्टिसिटी भी ज्यादा होती है इसलिए बड़े अंग वाले मर्दों के लिए ये सबसे ज्यादा लाभदायक होते है।

नॉन लेटेक्स 
ये कंडोम उन लोगों के लिए होते है जिनको लेटेक्स या रबर से एलर्जी होती है। इस प्रकार के कंडोम रबर जैसे ही एक पदार्थ से बनाया जाता है। नॉन लेटेक्स कंडोम में सब कुछ लेटेक्स कंडोम जैसा ही होता है लेकिन इस प्रकार के कंडोम में रबर जैसी इलास्टिसिटी नहीं होती है। ये कंडोम दो साइज़ में आता है और ये रबर वाले कंडोम की तुलना में ज्यादा पतला होता है।

चमड़ी से बने कंडोम 
प्राचीन समय में पशुओं की आंत से कंडोम बनाये जाते थे। आज कल पशु आंत से तो नहीं लेकिन भेड़ की चमड़ी से बने कंडोम बाज़ार में उपलब्ध है। इस प्रकार के कंडोम उन लोगों के लिए होते है जो सेक्स सम्बन्ध बनाते समय कंडोम का इस्तेमाल नहीं करना चाहते। इसका कारण होता है कि उन्हें सेक्स के दौरान अंगो का सीधा सपर्क पसंद होता है। चमड़ी से बने कंडोम की खास बात ये होती है कि इस प्रकार के कंडोम में सीधे सम्पर्क का अनुभव होता है।

गरमा गर्म अहसास देने वाला कंडोम 
इस प्रकार के कंडोम सबसे ज्यादा पसंद किए जाते है। यह कंडोम लेटेक्स कंडोम ही होते है लेकिन इनमे एक खास तरह का द्रव्य होता है जो सेक्स के समय हल्का हल्का गर्म अहसास करवाता है। इस कंडोम से पुरुष और स्त्री दोनों को ही सेक्स के दौरान एक अनूठा आनंद आता है। यह वो कंडोम है जो सेक्स का मज़ा कम नहीं करता ये कंडोम तो सेक्स के आनंद को दुगुना कर देता है।

अंधेरे में चमकने वाले कंडोम
यह कंडोम उन लोगों के लिए है जो सेक्स में कुछ रोमांच और मस्ती चाहते है। यह कंडोम वैसे तो आम लेटेक्स कंडोम की तरह ही होता है। इसमें भी अल्ट्रा थिन, फ्लेवर्ड, डॉटेड जैसे प्रकार आते है लेकिन जो बात इन कंडोम्स को सबसे खास बनती है वो है ये अंधेरे में चमकते हैं। इसका मतलब ये कि सेक्स के दौरान अगर कमरे की बत्तियां बंद हो तो भी आपकी महिला साथी को पता रहेगा कि उनके काम की चीज़ कहां है।

सरकारी नौकरी - Government Jobs - Current Opening

जोश-ए-जवानी

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Advertisement