Recent

Govt Jobs : Opening

यहां लड़कियों के स्तनों को बढऩे से रोकने के लिए गर्म लोहे की छड़ से दागा जाता है-जानिये क्यों

ब्रेस्ट आयरनिंग प्रथा में किशोरावस्था में ही लड़कियों के स्तन विकसित होने की प्रक्रिया को रोक दिया जाता है। लड़कियों के स्तनों को बढऩे से रोकने के लिए उन्हें गर्म लोहे की छड़ों या गर्म पत्थर से दाग दिया जाता है। ताकि वो चपटे हो जाएं और बढ़ें नहीं।
 10 साल से कम उम्र की कई लड़कियां भी हर रोज़ इस प्रथा का शिकार होती हैं। अफ्रीका की महिलाओं का मानना है कि लड़कियों की ब्रेस्ट आयरनिंग इसलिए की जाती है ताकि वे पुरुषों की निगाहों से बच सकें और उनका रेप न हो।

यह दर्दनाक प्रथा का चलन अफ्रीका में है जिसका पालन करने के बाद लड़कियों का रेप नहीं हो सकता और वो शादी से पहले गर्भवती नहीं होंगी। साथ ही कोई भी पुरुष लड़कियों पर बुरी नजऱ नहीं डालेगा और वो सुरक्षित रहती हैं। अफ्रीका के कई देशों जैसे साउथ अफ्रीका, कैमरून और नाइजीरिया जैसी जगहों पर लड़कियों को रेप से बचाने के लिए एक प्रथा का पालन करना पड़ता है, जिसमें लड़कियों को असहनीय पीड़ा और दर्द से गुजरना होता है।

अफ्रीका के गिनियन गल्फ में स्थित कैमरून की आबादी करीब 15 मिलियन है और यहां तकरीबन 250 जनजातियां रहती हैं। टोगो, बेनिन और इक्वाटोरिअल गुनिया से सटे इस देश को मिनिएचर अफ्रीका भी कहा जाता है। कैमरून में एक अजीबो-गरीब प्रथा का चलन है जिसके वजह से आजकल ये काफी समय से चर्चा में है। इस अनोखी प्रथा का नाम है ब्रेस्ट आयरनिंग, जिसमें किशोरावस्था के शुरू होते ही लड़कियों के ब्रेस्ट को गर्म लकड़ी के टुकड़ों से दागा जाता है, ताकि वे बढ़ न सकें और सपाट रहें। कैमरून की लगभग 50 प्रतिशत लड़कियां इस प्रथा का शिकार हैं।

- बहुत दर्दनाक होती है यह प्रक्रिया
ब्रेस्ट आयरनिंग की प्रक्रिया को झेल चुकी लड़कीयो ने बताया कि इसमें एक गर्म हथौड़े, पत्थर, या भरी लकड़ी के दुकड़े से ब्रेस्ट को ज़ोर से दबाते हैं, जिस कारण बहुत दर्द होता है। धीरे-धीरे ब्रेस्ट कमज़ोर होने लगती हैं। ऐसा लगता है मानों कि ब्रेस्ट पिघल रही हों. अंतत: ब्रेस्ट पूरी तरह दब जाती है. ये प्रक्रिया बेहद दर्दनाक होती है।

nullhttp://ourownrelation.blogspot.com/- लड़की की माँ ही करती है यह काम
आपको जानकर बेहद हैरानी होगी कि लड़कियों की ब्रेस्ट आयरनिंग कोई और नहीं बल्कि खुद लड़की की मां ही करती है। इनका मानना है कि अगर लड़कियों के ब्रेस्ट टिशूज़ शुरुआत में ही निकाल दिए जाएं तो वो ज्यादा आकर्षक नहीं लगेंगी और इस तरह उनको रेप और यौन उत्पीडऩ जैसी दर्दनाक स्थिति से बचाया जा सकता है। ब्रेस्ट आयरनिंग की यह वीभत्स प्रक्रिया लड़कियों के साथ 2 से 3 महीनों तक लगातार की जाती है।

सरकारी नौकरी - Government Jobs - Current Opening

जोश-ए-जवानी

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Advertisement