Recent

Govt Jobs : Opening

पढ़ें... कैसा रहा जोड़ों का 'फर्स्ट टाइम सेक्स' का अनुभव

शादी के बाद पहली रात हर किसी जोड़े के लिए खास होती है। उस दिन की याद को जोड़े संजोकर रखना चाहते हैं। इसके साथ ही फर्स्ट टाइम सेक्स का अनुभव शेयर करना हर लड़का-लड़की के लिए एक अलग अनुभव होता है। एक ओर जहां लड़कियों के मन में कशमकस होती है, वहीं लड़के भी तनाव में होते हैं, लेकिन ये पल दोनों के लिए बहुत खास होते हैं।

इस समय यह बात तो साफ हो जाती है कि इस दिन का आपके आने वाली जिंदगी में कितना महत्वपूर्ण योगदान होता है। पांच शादीशुदा जोड़ों ने पहली बार अपने उन अनुभवों को साझा किया है जिन्हें बेहद निजी माना जाता है। इन पांच जोड़ों ने बताया कि पहली बार शारीरिक संबंध बनाने का उनका अनुभव कैसा था।

इनमें से एक कपल तो ऐसा भी था जिन्होंने अंतरंग संबंधों के लिए हनीमून पर जाने तक इंतजार किया जबकि कुछ ऐसे थे जिन्होंने एक दूसरे के करीब आने के लिए बिल्कुल इंतजार नहीं किया। कुछ जोड़ों का कहना था कि शादी के बाद पहली बार संबंध बनाना उनके लिए एक नया और सुखद अनुभव रहा वहीं कुछ ऐसे भी थे जिन्होंने इसे लेकर बहुत अधिक खुशी नहीं जताई।

अंबर का कहना था कि उसकी शादी चार साल पहले क्रिस से हुई थी। उन्होंने बताया कि वो और क्रिस एक कॉमन फ्रेंड की बर्थडे पार्टी में मिले थे और उस रात साथ ही घर के लिए निकले थे। अंबर ने कहा कि हमारे बीच एक आकर्षण विकसित हो चुका था। वह क्रिस के साथ इंटीमेट होने के लिए इंतजार नहीं करना चाहती थी और अच्छी बात ये रही कि उन्हें इंतजार नहीं करना पड़ा। क्रिस भी इसके लिए तैयार हो गया और वाकई ये बेहतरीन अनुभव था।

अंबर कहती हैं कि रिलेशनशिप के एक साल के बाद अमूमन लोगों के बीच शारीरिक संबंधों को लेकर उत्साह कम हो जाता है, लेकिन हमारे बीच ये पहले से भी ज्यादा बेहतर हुआ है।

इसी तरह रॉबिन और डेव की शादी 14 साल पहले हुई थी। उन्होंने बताया कि वे पहली बार अपने हनीमून पर ही एक साथ सोए थे। रॉबिन कहती हैं कि असल में ये उनके पति का आइडिया था। उस समय रॉबिन 45 साल की थीं और उनके दो पतियों की मौत हो चुकी थी जबकि डेव की यह पहली शादी थी।

मिशेल और ब्रैंडेन की शादी को सात साल हो चुके हैं। वे 2003 में मिले लेकिन लगभग चार सालों तक एक-दूसरे को डेट नहीं किया। इससे पहले दोनों की शादी हो चुकी थी और उनके बच्चे भी थे। दूसरी डेट के दौरान दोनों पहली बार एक-दूसरे के करीब आए थे। मिशेल कहती है कि ये एक बेहतरीन अनुभव था। ब्रैंडेन कहते हैं कि उस समय मिशेल को देखकर वह खुद को काबू नहीं कर पाए थे।

इसी तरह केट और रॉब ने भी शारीरिक संबंधों को लेकर बहुत जल्दबाजी नहीं दिखाई और दूसरी डेट के बाद ही इंटीमेंट हुए। वहीं ट्रेवा और रॉबी ने आठ डेट करने के बाद शारीरिक संबंधों की बात सोची।

इस बेबाक इंटरव्यू में जहां कुछ जोड़ों ने ये माना कि उनके लिए कुछ डेट्स का ही इंतजार रहा वहीं कुछ ने शादी के बाद ही शारीरिक संबंधों को स्वीकार किया।  
सरकारी नौकरी - Government Jobs - Current Opening

जोश-ए-जवानी

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Advertisement