Recent

Govt Jobs : Opening

कंडोम को गलत तरीके से पहनते है लोग, हो सकता है नुकसान

नई दिल्ली। अनचाहे गर्भ को रोकने के लिए कंडोम का इस्तेमाल करते हैं। कंडोम को सबसे सेफ सेक्स कहा जाता है लेकिन बहुत से लोग इसके सही उपयोग के बारे में शायद आपको पता नहीं है। वैसे एक बात यह तो है कि ज्यादातर पुरुष बिना कंडोम के ही सेक्स करना चाहते हैं और जो कंडोम लगा कर सेक्स करते भी है
उनमें से 94 प्रतिशत पुरुष गलत कंडोम पहनते हैं। हाल ही में कनाडा के शोधकर्ताओं ने इस बात का खुलासा किया है। इसके अलावा कंडोम पहनने के दौरान कई ऐसी गलतियां है जो अक्सर पुरुष करते हैं।
कंडोम में हवा बिल्कुल भी न रहे : कंडोम को पहनते वक्त अक्सर जल्दबाजी करते है। कंडोम में हवा भरी रहती है। अगर कंडोम पहनने के बाद उसके सिरे पर हल्का उभार जैसा दिखाई दे, तो समझ जाइए कि आपके कंडोम में हवा है। कंडोम में हवा रह जाने से लेटेक्स पर अधिक दबाव पड़ता है और संभोग के दौरान कंडोम के फटने की आशंका रहती है।
कंडोम के साथ तेल का प्रयोग करें : कंडोम पहनकर सेक्स करने से घर्षण अधिक होता है, जिसके कारण सेक्स का मजा आधा हो जाता है। कंडोम के साथ विशेष तरह के तेल का प्रयोग करने से आप इस आनंद को बरकरार रख सकते हैं। लेकिन, ध्यान रहें कंडोम में हमेशा अच्छी क्वलिटी के तेल का ही प्रयोग करें।
कंडोम पहनने से पहले सही तरीके से चेक करें : अधिकांश पुरूष सेक्स की उत्सुकता के कारण यह चेक नहीं करते हैं कि कहीं कंडोम क्षतिग्रस्त तो नहीं। किसी भी तरह की समस्या से बचने के लिए कंडोम पहनने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि कंडोम फटा हुआ न हो।
शुरुआती क्षणों में ही कंडोम जरूर पहने : कई पुरूष सेक्स के शुरूआती क्षणों में कंडोम नहीं पहनते मगर स्खलित होने के समय अगर जरा सी चूक हो जाए तो स्पर्म योनी में ही गिर सकता है जिससे गर्भ ठहरने का डर बना रहता है। ऐसा करना खतरनाक हो सकता है।
सरकारी नौकरी - Government Jobs - Current Opening

जोश-ए-जवानी

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Advertisement