Recent

Govt Jobs : Opening

क्यों आते हैं सेक्सी सपने, जानते हैं कारण

रात में सपने आना स्वाभाविक है। सपने कई तरह के होते हैं। अच्छे भी होते हैं और बुरे भी। कुछ सपने दिलों की धड़कनें बढ़ा देते हैं तो कुछ अच्छी यादें दे जाते हैं। कुछ सेक्सी सपने होते हैं जो हर युवा लोगों को रात में आते हैं। हालांकि मनोवैज्ञानिकों का मानना है कि अमूमन सपने हमें रात भर नहीं आते हैं, बल्कि उनका एक दौर होता है जिसमें कुछ समय तक हमारा मस्तिष्क सपने बुनता है।  नींद के इस दौर को ‘ड्रीमिंग स्लीप’ कहा जाता है।
सेक्सी सपने
क्यों आते हैं सेक्सी सपने?

कई लोग सेक्स को लेकर उतावले रहते हैं, लेकिन मन में इसे दबाए रखते हैं। इस कमी को पूरी करने के लिए इसे वे सपनों में अनुभव करते हैं। ऐसा नहीं कि सेक्सी सपनों पर सिर्फ़ युवा और धड़कते जवां दिलों का ही अधिकार है। सभी उम्र के लोगों को सेक्सी सपने आते हैं।

उम्र के साथ बढ़ते हैं सेक्सी सपने

सेक्स से संबंधित सपने अक्सर बढ़ती उम्र के साथ बढ़ जाते हैं, लेकिन इनका हमारी सेक्स लाइफ़ से कोई संबंध नहीं है। मनोवैज्ञानिकों का मानना है कि उम्र बढ़ने के अलावा बहुत रचनात्मक प्रवृत्ति के लोगों को भी ऐसे सपने अधिक आते हैं। मनोवैज्ञानिकों ने कुछ सपनों के कारण बताए हैं जिन्हें जान कर आप हैरान हो जाएंगे।


पूर्व प्रेमी संग सपने आए तो

अक्सर देखा गया है कि ना चाहते हुए भी अपने पूर्व प्रेमी या प्रेमिका के साथ सेक्स के सपने आते हैं। इसके पीछे मनोवैज्ञानिकों ने बताया है कि दरअसल भले ही वो हमारे पूर्व प्रेमी या प्रेमिका होते हैं,लेकिन सपनों में वे हमारे अपने ही होते हैं, जो पुरानी यादों के साथ हमारे साथ जुड़े होते हैं। इसे किसी भी प्रकार से बुरा नहीं माना जाना चाहिए।

अगर बॉस के सपने आएं

कई बार हमें अहसास होता है कि अनजाने में हम अपने बॉस के दिवाने होते जा रहे हैं। इस सब के पीछे मनोवैज्ञानिकों का मानना है कि अगर इस तरह के सपने आते हैं तो इसका मतलब है कि आप बॉस की तरह बनना चाहते हैं। बॉस एक संस्था का प्रतिनिधत्व करता है, ऐसे में हम उनकी ओर आकर्षित होते हैं।

जानवर संग सेक्सी सपने

सेक्स की चाहत किसी को कभी भी और किसी के साथ हो सकती है। कई बार तो लोगों को जानवरों के साथ सेक्स के सपने आते हैं। ऐसे लोग अपने आप को मानसिक बीमार समझते हैं, लेकिन मनोवैज्ञानिकों का मत है कि इस तरह के सपने आने का मतलब आप सेक्स को अच्छे से एन्जॉय करना चाहते हैं।

किसी सेलिब्रेटी का मिले संग तो

हर व्यक्ति किसी न किसी सेलिब्रेटी को ज़रूर पसंद करता है। ऐसे में उसके साथ सेक्स के सपने आना स्वाभाविक है। ऐसे सपनों के बारे में मनोवैज्ञानिकों का मत है कि इस तरह के लोग जीवन में कुछ करना नहीं चाहते हैं, बस फैंटसी में जीना चाहते हैं।

सरकारी नौकरी - Government Jobs - Current Opening

जोश-ए-जवानी

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Advertisement