Recent

Govt Jobs : Opening

सेक्स करने का यह तरीका रखेगा आपको बीमारियों से दूर

लोगों के सेक्स के मुद्दें को लेकर कई अलग-अलग मत हैं। किसी को यह अपनी यौन इच्छा पूरी करने का तरीका लगता है तो किसी को प्यार जताने का...। लेकिन इन सबसे परे एक तथ्य जो आपको इस विषय के बारे में सोचने पर मजबूर कर देगा वो है सेक्स का सेहत के साथ संबंध।
दरअसल, प्राचीन सुश्रुत संहिता में भी संभोग के फायदे बताए गए हैं। सेक्स न सिर्फ प्लैज़र या आनंद देता है, बल्कि कई रोगों का उपचार भी करता है। नियमित सेक्स और प्रेम इंसान के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है।

होती है कैलरी बर्न
नियमित सेक्स से मेंटल और फिजिकल स्ट्रेस कम होता और कैलरी भी बर्न होती है, जिससे मधुमेह और हॉर्ट संबंधी बीमारियों से बचाव होता है। एक अध्‍ययन के अनुसार एक किस से 20 कैलरी और एक बार सहवास करने से 2000 कैलरी बर्न होती हैं। इसलिए अगर आप रोजाना सेक्‍स करते हैं, एक हफ्ते में 14 हजार कैलरी बर्न कर सकते हैं।

हार्ट अटैक के चांस कम
हाल ही में हुए अध्ययनों से पता चला है कि जो लोग हफ्ते में दो से ज्यादा बार सेक्स करते हैं उन्हें महीने में एक बार सेक्स करने वालों के मुकाबले में हार्ट अटैक होने का खतरा कम रहता है। इसका कारण सेक्स के दौरान होने वाली क्रियाओं से शरीर में कई रसायनों का निर्माण होता है। सेक्स को डॉक्टर्स बेहतरीन स्ट्रेस बस्टर यानी तनाव मुक्ति का नुस्खा भी मानते हैं।

बढ़ती है इम्‍युनिटी पॉवर
नियमित सेक्स से शरीर में प्रतिरोधक क्षमता (इम्युनिटी) बढ़ती है। सेक्स से शरीर में ऐंटिबॉडी इम्युनोग्लोबिन A (IgA) का लेवल बढ़ जाता है, जिससे सामान्य सर्दी-जुकाम और बुखार से बचाव होता है।

सिरदर्द हो जाता है गायब
कई बार सिरदर्द से जीना मुहाल हो जाता है। लेकिन सेक्स इस समस्या का सुरक्षित और सरल इलाज है। सिरदर्द होने पर भी आप सेक्स करें। जैसे ही आप ऑर्गेज़म (चरमआनंद ) के पास पहुंचने वाले होते हैं, शरीर में ऑक्सिटॉसिन हारमोन का लेवल पांच गुना हो जाता है। इससे दर्द और तनाव कम हो जाता है।

सरकारी नौकरी - Government Jobs - Current Opening

जोश-ए-जवानी

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Advertisement