Recent

Govt Jobs : Opening

जाने कब करें सेक्स!

http://ourownrelation.blogspot.com/
सेक्स तभी करें जब आपका मन हो। किसी के दबाव में आकर सेक्स करना बिल्कुल गलत है। महिलाओं के लिए यह एक विशेष सवाल है। क्‍योंकि महिलांओं को डर होता है कि अगर उन्होंने सेक्स किया, तो कहीं उनका पार्टनर नाराज न हो जाए। या सेक्‍स करने के बाद कहीं उन्‍हें छोड़ न दे। ऐसे हजारों सवाल महिलाओं के मन में पैदा होते हैं।
वहीं पुरूषों के लिए भी यह एक चिंता का विषय बना हुआ है।
पुरूष सोचते है कि " पता नहीं महिला साथी तैयार है या नहीं।" वह उनकी बात मानेगी या नहीं। कहीं उनकी इस हरकत से वह नाराज ना हो जाए। और नए रिलेशन में कैसेट संबंध बनाएं। इसलिए आपको नए रिश्तो में यौन संबंध बनाने के लिए सही समय का इंतजार करना चाहिए। ऐसा करने से आप एक दूसरे को समझ पाएगे।
खुद के लिए करें सेक्‍स- आप सेक्स तभी करें जब आपका मन हो। कभी भी दूसरे के दबाव में आकर न करें। जब आपका मन हो तभी सेक्स करें और अपने लिए करें।
यौन संबंधो की जल्दी न करें- आप हमेशा सेक्स करने के लिए जल्दी न करें। चाहे आप आदमी है या एक औरत। संबंध बनाने के लिए पहले एक दूसरे को अच्छे से जान ले और अपने रिश्तों को मजबूर बनाए। क्योंकि जितना समय आपको रिश्ता बनाने में लगेगा उतना ही समय आपको यह जानने के लिए मिलेगा कि क्या आप वाकई उस व्यक्ति के साथ यौन संबंध बनाने के लिए तैयार हैं।
रिश्ते पर ध्यान केंद्रित करें- अगर आप सेक्स का मजा लेना चाहते है तो अपनो रिश्तों को मजबूत बनाए, उस व्यक्ति के बारे में अधिक से अधिक जाने व अपने आप को समझने का पूरा मौका दें। अपने आप से सवाल करें कि क्या आप उस व्यक्ति पर विश्वास करते है तो बिना सवाल आपके मन से आवाज आनी चाहिए हां मैं करता/करती हूं। इससे आपको उसके और करीब जाने में सहजता महसूस होगी और यह एक अच्छे सेक्स की पहली शर्त भी है कि यौन संबंध बनाते वक्त आप दोनों सहज महसूस करें।
क्या यह आपके लिए पर्याप्त है- सबसे पहले भौतिक निकटताओं को देखे जैसे कि पहले एक दूसरे का हाथ पकड़े। फिर महसूस करे कि आपके हाथ पकड़ने से कोई परेशानी तो नहीं है, क्या आप एक दूसरे के प्रति खिंचाव महसूस कर रहे है। इन सवालों के जवाब में आप सब सही पाते है तो शायद यही सही समय हैं।
सही समय का चुनाव- इस बात का खास ख्याल करें आप दोनों अकेले हो और आराम से हो। यह जरूरी नहीं कि हमेशा मोमबत्तियों और साटन शीट का बिस्तर ही हो। साथ ही एक पार्किंग स्थल या कार की वैक सीट कभी-भी अच्छी जगह नहीं हो सकती है। जिम्मेदारी को समझते हुए हमेशा कंडोम का उपयोग करें।
सेक्‍स करने के बाद भी करें प्‍यार- सेक्स करने के बाद हमेशा प्यार भरी बाते ही करें और माहौल को हमेशा रोमांटिक बनाए रखना चाहिए। क्‍योंकि पहली बार किए गए सेक्स से आप कभी भी खुश नहीं होते और न ही आंनद ले पाते हैं। इसलिए दोनों ही सूरतो में माहौल बनाए रखें। केवल इस बात का ध्यान रखे कि सेक्स आपको किसी दबाव में नही करना है जब आपका मन हों तभी करें।

Join us on Facebook

हेल्थ फैशन खाना खज़ाना सरकारी नौकरी ब्यूटी टिप्स रिलेशनशिप सक्सेस मंत्र लाइफस्टाइल चटर-पटर फोटो धमाल

जोश-ए-जवानी

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Advertisement