Recent

Govt Jobs : Opening

शादी से पहले सेक्स के 5 बड़े फायदे

अक्सर यह विषय चर्चा में और विवाद में रहा है कि शादी से पहले सेक्स करना ठीक है या नहीं? कई पहलुओं पर विचार करने के बाद अलग-अलग राय हो सकती है। सेक्स को शादी से पहले किया जाए तो कुछ फायदे भी मिलते हैं। जैसे-
http://ourownrelation.blogspot.com/

उत्‍सुकता को आराम- जब आप कुछ चीजें सही समय पर करते हैं, तो उसका आनंद ही अलग होता है। जब आप सेक्‍स शादी से पहले कर लेते हैं, तो इसे लेकर आपकी उत्सुकता को आराम मिलता है। आप खुद को काबू में रखते हैं।

खुशदिल हो जाते हैं- सेक्स ना सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक जरूरतों की भी पूर्ति करता है। जिंदगी की भागमभाग से कुछ वक्त का सुकून पाकर आपका चेहरा खिल उठता है। आप तरो-ताज़ा महसूस करते हैं। प्रफेशनल और घर-परिवार का तनाव झट से दूर हो जाता है।


रिश्ता हो जाता है मजबूत- यदि आप अपनी गर्लफ्रैंड को डेट कर रहे हैं। आपको महसूस होता है कि आप दोनों के बीच बहुत अच्छी समझ और तालमेल है पर कुछ है जो मिसिंग है, तब आप सेक्स जैसा कदम उठाने के बारे में सोचते हैं। अक्सर रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए सेक्स लाभकारी साबित होता है। आप जिंदगी के मायने समझकर परिपक्वता से साथ जीने लगते हैं।

बेहूदा विचार नहीं आते- अक्सर देखा गया है कि जो लोग सेक्स से कतराते हैं या आगे के लिए टालते हैं वे निजी वक्त में उत्तेजक विचारों से भर जाते हैं। इसकी तुलना में जो लोग सेक्स का भरपूर आनंद बेझिझक लेते हैं, वे मस्त रहते हैं। वे मन से ऑफिस में काम करते हैं और घर पर भी सहजता के साथ व्यवहार करते हैं।

शादी के बाद के मायने समझते हैं- यदि आपको शादी के दौरान ही सेक्स को लेकर विचार आते रहते हैं तो डर रहता है कि आप शादी के बाद की जिंदगी को परिपक्वता के साथ ना निभाकर शारीरिक जरूरतों पर ही टिक जाएं। पहले से ही सेक्स शुरु कर देने वाले लोग शादी के बाद अपने साथी को समझते हैं। जिंदगी के वर्तमान, भविष्य पर चिंतन करते हैं और समझदारी से आगे बढ़ते हैं।

जोश-ए-जवानी

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Advertisement